transformer question in hindi
आज हम इस लेख में बात करने वाले है transformer question in hindi के बारे में जितने भी ट्रांसफॉर्मर प्रश्र उतर महत्वपूर्ण है वो सब मेने इस पोस्ट डालें हुए है एक बार आप इन सभी प्रश्र उतर को पढ़ लेंगे तो आप अपने एग्जाम में काफी हद तक ट्रांसफॉर्मर भाग के प्रश्र उत्तर को हल कर सकते है मैंने यहां पर पीछली परिक्षाओं में पूछें गये डाला हुआ है तो इनसे आपको बहुत मदद मिलेगी तो चलिए शुरू करते है पहले प्रशन से
प्र-1 थ्री फेज सप्लाई को किसके द्वारा टू फेज सप्लाई में बदला जा सकता है :
(अ) रिले
(ब) मेन स्विच
(स) स्काॅट कनेक्शन
(द) वैरिक लगाकर
उत्तर-- (स)
प्र-2 शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर में कोर के मध्य पहलू (लिम्ब) का क्षेत्रफल अन्य पहलुओं के मुकाबले :
(अ) समान होता है
(ब) एक चौथाई होता है
(स) दोगुना होता है
(द) आधा होता है
उत्तर-- (स)
प्र-3 एक स्टेप अप ट्रांसफॉर्मर :
(अ) म्यूच्यूवल इंडक्शन पर काम नहीं करता
(ब) आउटपुट वोल्टेज को बढ़ाता है
(स) इनपुट वोल्टेज को घटाता है
(द) सेकेंडरी वाइंडिंग में घुमाव प्राइमरी वाइंडिंग के मुकाबले कम होते है
उत्तर-- (ब)
प्र-4 ट्रांसफॉर्मर की कोर को निम्न कारण हेतु पत्तियों द्वारा बनाया जाता है :
(अ) भंवर धारा हानियों को कम करने के लिए
(ब) विनिर्माण को आसान बनाने के लिए
(स) कोई फर्क नहीं पड़ता
(द) पारगम्यता को बढ़ाने के लिए
उत्तर-- (अ)
प्र-5 ट्रांसफॉर्मर में एक अच्छे विधुतरोधी तेल का न्यूनतम फ्लैश बिन्दु कितना होना चाहिए :
(अ) 140 डिग्री सेल्सियस
(ब) 240 डिग्री सेल्सियस
(स) 200 डिग्री सेल्सियस
(द) 180 डिग्री सेल्सियस
उत्तर-- (अ)
प्र-6 किसी ट्रांसफॉर्मर में यदि भार आधा कर दिया जाये तो तांब्र क्षय :
(अ) आधे हो जायेगें
(ब) अपरिवर्तित रहेंगे
(स) एक चौथाई हो जायेंगें
(द) दोगुने हो जायेंगे
उत्तर-- (स)
प्र-7 लौह हानि को तय करते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए :
(अ) cc और pc दोनों श्रेणी क्रम में लगें होने चाहिए
(ब) cc और pc दोनों समांतर में लगे होने चाहिए
(स) cc समांतर में और pc श्रेणी में जुड़े हों
(द) cc श्रेणी में और pc समांतर में जुड़े हों
उत्तर-- (द)
प्र-8 थ्री फेज फोर वायर सिस्टम में विधुत प्रदाय करने हेतु थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर का संबंध कैसा होगा :
(अ) स्टार डेल्टा
(ब) स्टार स्टार
(स) डेल्टा डेल्टा
(द) डेल्टा स्टार
उत्तर-- (द)
प्र-9 एक ट्रांसफॉर्मर अधिकतम दक्षता पर कार्य कर रहा है, लौह हानियां 1000w है, तांब्र हानियां कितनी होगी :
(अ) 500w
(ब) 1000w
(स) 250कw
(द) 750w
उत्तर-- (ब)
प्र-10 ब्कोल्ज रीलें किसकी सुरक्षा के लिए उपयोग होती है :
(अ) संचरण लाइन
(ब) प्रत्यावर्तक
(स) प्रेरण मोटर
(द) ट्रांसफॉर्मर
उत्तर-- (द)
प्र-11 ट्रांसफॉर्मर के प्राइमरी में दी गई वोल्टेज और उत्पन्न फ्लक्स के बीच का फेज कोण कितना होता है :
(अ) 180
(ब) 90
(स) 0
(द) 45
उत्तर-- (ब)
प्र-12 ट्रांसफॉर्मर की कोर क्या कम करने के लिए पटलित की जाती है :
(अ) हिस्टेरिसिस हानि
(ब) उष्णता
(स) भंवर धारा हानि
(द) तांब्र क्षय
उत्तर-- (स)
प्र-13 किसी ट्रांसफॉर्मर में न्यूनतम वोल्टेज नियन्त्रण होता है, जब लोड का पावर फैक्टर :
(अ) अग्रगामी
(ब) पश्गामी
(स) इकाई
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (अ)
प्र-14 उच्च रेटिंग का ट्रांसफॉर्मर निम्न में से किस अनुप्रयोग में लाया जाता है :
(अ) वितरण
(ब) संचरण
(स) जेनरेटर
(द) सब स्टेशन
उत्तर-- (स)
प्र-15 किसी ट्रांसफॉर्मर में वोल्टेज नियंत्रण ऋणात्मक होता है :
(अ) प्रेरक भार के लिए
(ब) संधारित्र भार के लिए
(स) प्रतिरोध भार के लिए
(द) बिना भार के लिए
उत्तर-- (ब)
प्र-16 निम्न में से किस किस कारण से बड़े ट्रांसफॉर्मर में तेल का उपयोग निरपवाद रूप से किया जाता है :
(अ) कोर को लुब्रिकेट करने के लिए
(ब) कोर को इंसुलेट करने के लिए
(स) काॅयल को लुब्रिकेट करने के लिए
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (ब)
प्र-17 निम्न में से किसमें आउटपुट और इनपूट का अनुपात पूर्ण दिवस दक्षता होता है :
(अ) kvA किसी नियत क्षण पर
(ब) kw किसी नियत क्षण पर
(स) kvAR किसी नियत क्षण पर
(द) kwh 24 घंटों के दौरान
उत्तर-- (द)
प्र-18 उपयोगी फ्लक्स का न्यूनतम मान किस पर निर्भर करता है :
(अ) वोल्टेज
(ब) धारा
(स) भार
(द) चुम्बकीय वाहक बल
उत्तर-- (स)
प्र-19 एक धारा ट्रांसफॉर्मर का भार व्यक्त किया जाता है :
(अ) एम्पीयर
(ब) वोल्टस
(स) वोल्ट एम्पीयर
(द) किलो वाट
उत्तर-- (स)
प्र-20 पूर्ण भार पर पावर ट्रांसफॉर्मर की दक्षता होती है :
(अ) न्यूनतम
(ब) अधिकतम
(स) साधारण दक्षता की आधी
(द) अधिकतम दक्षता की 30 प्रतिशत
उत्तर-- (ब)
प्र-21 कौन सा सिद्धान्त ट्रांसफॉर्मर को कार्य शील बनाता है :
(अ) स्व प्रेरण
(ब) लेंज का नियम
(स) अन्योन्य प्रेरण
(द) बफ्लेंमिंग के दायं हाथ का नियम
उत्तर-- (स)
प्र-22 ट्रांसफॉर्मर को आसमानी बिजली से कौन बचाता है :
(अ) बुकोल्ज रिले
(ब) कन्जरवेटर
(स) ब्रीदर
(द) हाॅर्न गैप
उत्तर-- (द)
प्र-23 ट्रांसफॉर्मर में ब्रीदर का क्या काम होता है :
(अ) कुण्डली को शीतलन और वायु प्रदान करना
(ब) आर्द्रता रोकना जब बाहरी वायु ट्रांसफॉर्मर में प्रवेश करती है
(स) ट्रांसफॉर्मर के तेल को छानना
(द) ट्रांसफॉर्मर की दक्षता में सुधार लाना
उत्तर-- (ब)
प्र-24 परिणामित्र पर खुला परिपथ का परिक्षण क्या निकालने के लिए किया जाता है :
(अ) विनियम
(ब) दक्षता
(स) लौह हानियां
(द) तांब्र हानियां
उत्तर-- (स)
प्र-25 परिणामित्र का सम्पनर परिक्षण करने के लिए :
(अ) केवर एक ट्रांसफॉर्मर प्रयाप्त है
(ब) दो समान ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यकता होती है
(स) दो असमान ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यकता होती है
(द) तीन ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता होती है
उत्तर-- (ब)
प्र-26 परिणामित्र में तेल का काम क्या होता है :
(अ) विधुतरोधन
(ब) शीतलन
(स) विधुतरोधन और शीतलन
(द) लूब्रिकैशन
उत्तर-- (स)
प्र-27 वितरन ट्रांसफॉर्मर में कितनी क्रोड हानियां होती है :
(अ) पूर्ण भार तांब्र हानियों से अधिक
(ब) पूर्ण भार तांब्र हानियों के बराबर
(स) पूर्ण भार तांब्र हानियों से कम
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (स)
प्र-28 ब्कोल्ज रीलें का प्रयोग करते है :
(अ) वेल्डिंग ट्रांसफॉर्मर में
(ब) वायु शीतलन ट्रांसफॉर्मर में
(स) फरनेस ट्रांसफॉर्मर में
(द) तेल शीतलित ट्रांसफॉर्मर में
उत्तर-- (द)
प्र-29 ट्रांसफॉर्मर के शाॅर्ट सर्किट परिक्षण से क्या प्राप्त होता है :
(अ) कोर हानियां
(ब) केवल हिस्टेरिसिस हानियां
(स) ओह्मीक हानियां
(द) केवल भंवर धारा हानियां
उत्तर-- (स)
प्र-30 ट्रांसफॉर्मर में कंजर्वेटर टैंक का उद्देश्य होता है :
(अ) कुण्डली को शीतलन करना
(ब) ट्रांसफॉर्मर में नमी को रोकना
(स) प्राइमरी और सेकेंडरी के लघुपतन को रोकना
(द) तेल के संकुचन और प्रसार को संभालना
उत्तर-- (द)
प्र-31 ट्रांसफॉर्मर बनाने में उच्च फ्लक्स घनत्व का क्या उपयोग है :
(अ) भार में वृद्धि करने के लिए
(ब) भार में कमी करने के लिए
(स) लौह हानियां कम करने के लिए
(द) विधुत रोधन में सुधार करने के लिए
उत्तर-- (ब)
प्र-32 ट्रांसफॉर्मर में प्राथमिक से द्वितियक कुण्डली में ऊर्जा वहन होती है :
(अ) वायु के द्वारा
(ब) शीतलन कुण्डली के द्वारा
(स) फ्लक्स के द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (स)
प्र-33 ट्रांसफॉर्मर की कौन सी वाइंडिंग का अनुप्रस्त क्षेत्रफल कम होता है :
(अ) प्राइमरी
(ब) सेकेंडरी
(स) कम वोल्टेज वाइंडिंग
(द) अधिक वोल्टेज वाइंडिंग
उत्तर-- (द)
प्र-35 दो वाइंडिंग ट्रांसफॉर्मर की अपेक्षा स्व ट्रांसफॉर्मर का क्या फायदा है :
(अ) मंदायन क्षति कम होती है
(ब) वाइंडिंग के पदार्थ में बचत
(स) तांबा क्षति नगन्य होती है
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (ब)
प्र-36 एक आदर्श ट्रांसफॉर्मर की क्षमता किस भार पर अधिकतम होगी :
(अ) तांबा क्षति = लौह क्षति
(ब) तांबा क्षति < लौह क्षति
(स) तांबा क्षति > लौह क्षति
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (अ)
प्र-37 ऋणात्मक वोल्टेज रेगुलेशन दर्शाता है कि भार :
(अ) केपेसिटिव है
(ब) इंडक्टिव है
(स) इंडक्टिव या रेसेस्टिव है
(द) कुछ कह नहीं सकते
उत्तर-- (अ)
प्र-38 ट्रांसफॉर्मर की लौह क्षति किससे मापी जा सकती है :
(अ) लो पावर फैक्टर वाट मीटर
(ब) यूनिटी पावर फैक्टर वाट मीटर
(स) फ्रिक्वेंसी मीटर
(द) किसी भी वाट मीटर से
उत्तर-- (अ)
प्र-39 ट्रांसफॉर्मर के कौन से पैरामीटर में परिवर्तन नहीं होता है :
(अ) वोल्टेज
(ब) धारा
(स) आवृत्ति
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर--;(स)
प्र-40 कौन सा रिलें ट्रांसफॉर्मर में बड़े फाल्ट के पता लगाने की क्षमता रखता है :
(अ) ओवर करंट रिले
(ब) बकोल्ज रिले
(स) डिफरेंशियल रिले
(द) ओवर फ्लक्सिगं रिले
उत्तर-- (ब)
तो भाईयों और बहनों हमने यहां transformer question in hindi के 40 प्रश्र उतर के बारे में जानकारी प्राप्त की है इन ट्रांसफॉर्मर प्रश्र उतर से आपके आने वाले एग्जाम में काफी मदद मिलेगी। ये लेख आपको अच्छा लगता है तो कमेंट और अपने दोस्तों को शेयर जरुर किजिए।



कोई टिप्पणी नहीं: