dc motor question and answer in hindi

 dc motor question and answer in hindi


आज की इस पोस्ट में हम dc motor question के बारे में जानेंगे इस भाग में सभी डी सी मोटर के महत्त्वपूर्ण प्रश्र उत्तर के बारे में बात करेंगे। यहां पर मैंने जितने भी डी सी मोटर के बहुत ही ज्यादा बार परिक्षाओं में  बार बार पूछें गये है। ये प्रशन उत्तर आपकी आने वाली परिक्षा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते है तो एक इन प्रशनों को आप जरूर पढ़िए।

प्र-1 सीरीज वाइंडिंग से संबंधित इनमें से क्या सही है :

(अ) पतली तार और अधिक घुमाव
(ब) मोटी तार और अधिक घुमाव
(स) मोटी तार और कम घुमाव
(द) पतली तार और कम घुमाव
उत्तर-- (स) मोटी तार और कम घुमाव

प्र-2 डी सी मोटर की गति उसकी मूल गति से ज्यादा प्राप्त करने के लिए इनमें से क्या परिवर्तित किया जाता है : 

(अ) वोल्टेज
(ब) फील्ड
(स) फ्लक्स
(द) फायरिंग कोण
उत्तर-- (स) फ्लक्स

प्र-3 निम्न मोटरों में से किस मोटर की गति परिवर्तन शील नहीं होती :

(अ) शंट मोटर
(ब) संयुक्त (कंपाउंड) मोटर
(स) डी सी श्रेणी मोटर
(द) डी सी डिफरेंशियल कंपाउंड मोटर
उत्तर-- (अ) शंट मोटर

प्र-4 शुरु में डी सी मोटरों में निम्न में से क्या नहीं होता :

(अ) डी सी मोटर स्थिर होता है
(ब) बैक इ एम एफ शून्य होता है
आर्मेचर का प्रतिरोध बहुत कम होता है
(द) आर्मेचर गतिशील होता है
उत्तर-- (द) आर्मेचर गतिशील होता है

प्र-5 डी सी मोटर में आर्मेचर धारा अनुपातिक होती है :

(अ) बलाघूर्ण
(ब) द्रव्यमान
(स) मोटर की गति
(द) लगाएं गए वोल्टेज
उत्तर-- (अ) बलाघूर्ण

प्र-6 स्टेटर वोल्टेज नियन्त्रण विधि में गति का नियन्त्रण किस तरह से किया जाता है :

(अ) सप्लाई वोल्टेज को परिवर्तित करके
(ब) प्रतिरोध की मात्रा घटाकर
(स) प्रतिरोध की मात्रा बढ़ाकर
(द) सप्लाई आवृत्ति को परिवर्तित करके
उत्तर-- (अ) सप्लाई वोल्टेज को परिवर्तित करके

प्र-7 उपमार्ग क्षेत्र (शंट फिल्ड) नियन्त्रण विधि की परिसीमा क्या है :

(अ) चुम्बकीय फ्लक्स आधी हो जाती है
(ब) सामान्य गति से उच्च गति ही प्राप्त की जा सकती है
(स) गति भार से स्वतंत्र होती है
(द) सामान्य गति से कम गति ही प्राप्त की जा सकती है
उत्तर-- (ब) सामान्य गति से उच्च गति ही प्राप्त की जा सकती है

प्र-8 निम्न में से कौन-सा मोटर स्टार्टर का प्रकार नहीं है :

(अ) दो बिन्दु स्टार्टर
(ब) तीन बिन्दु स्टार्टर
(स) चार बिन्दु स्टार्टर
(द) एक बिन्दु स्टार्टर
उत्तर-- (द) एक बिन्दु स्टार्टर

प्र-9 रिजेनरेटिव ब्रेकिंग में मोटर की ऊर्जा :

(अ) आर्मेचर को गर्म करने में क्षय होती है।
(ब) वाइंडिंग हानियों में क्षय होती है।
(स) सप्लाई मेन में वापस चली जाती है।
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (स) सप्लाई मेन में वापस चली जाती है।

प्र-10 डी सी मोटर का झटके से स्टार्ट होना क्या दर्शाता है :

(अ) स्टार्टर का कान्टेक्ट टर्मिनल खुरदुरा है ।
(ब) इस्तेमाल किये जा रहे कार्बन ब्रश का ग्रेड गलत है।
(स) फील्ड वाइंडिंग लघु पथिथ है।
(द) लाइन वोल्टेज बहुत अधिक है।
उत्तर-- (अ) स्टार्टर का कान्टेक्ट टर्मिनल खुरदुरा है।

प्र-11 थ्री प्वाइंट स्टार्टर के द्वारा कौन सी मोटर को चलाया जाता है :

(अ) डी सी संयुक्त कंपाउंड मोटर
(ब) डी सी श्रेणी मोटर
(स) डी सी डिफरेंशियल कंपाउंड मोटर
(द) डी सी शंट मोटर
उत्तर-- (द) डी सी शंट मोटर

प्र-12 यदि किसी डी सी मोटर के सप्लाई टर्मिनल को आपस में बदल दिया जाये तो क्या होगा :

(अ) मोटर की घूर्णन दिशा वहीं रहेंगी
(ब) मोटर डी सी जेनरेटर की भाॅति काम करने लगेंगी
(स) मोटर जल जायेंगी
(द) मोटर की घूर्णन दिशा बदल जायेगी
उत्तर-- (द) मोटर की घूर्णन दिशा बदल जायेगी

प्र-13 आर्मेचर डाइवर्टर नियंत्रण विधि में प्रयुक्त परिवर्तन शील प्रतिरोध को क्या कहते है :

(अ) शंट
(ब) डाइवर्टर
(स) नियंत्रक
(द) टेपर
उत्तर-- (ब) डाइवर्टर

प्र-14 डी सी मोटर का फ्रेम होता है :

(अ) जालियों से बन्द
(ब) जरुरत के मुताबिक खुला और बन्द
(स) डी सी जेनरेटर के फ्रेम के समान
(द) खुला
उत्तर-- (अ) जालियों से बन्द

प्र-15 इनमें से किस मोटर का उपयोग पन्चिगं मशींन में होता है :

(अ) डी सी सीरीज मोटर
(ब) डी सी शंट मोटर
(स) डिफरेंशियल कंपाउंड मोटर
(द) क्म्यूलेटिव कंपाउंड मोटर
उत्तर-- (द) क्म्यूलेटिव कंपाउंड मोटर

प्र-16 थ्री प्वाइंट स्टार्टर में आर्मेचर के श्रेणी क्रम में जुड़ा प्रतिरोध किससे बना होता है :

(अ) तांबा
(ब) एल्युमिनियम
(स) यूरेनियम
(द) यूरेका
उत्तर-- (द) यूरेका

प्र-17 डी सी मोटर में भार बढ़ने पर घूर्णन गति :

(अ) स्थिर रहती है।
(ब) उसी प्रकार से घटती बढ़ती रहती है।
(स) घटती है।
(द) बढ़ती है।
उत्तर-- (स) घटती है।

प्र-18 रिजेनरेटिव ब्रेकिंग किस डी सी मोटर में सम्भव नहीं है :

(अ) संचयी मिश्र मोटर (क्म्यूलेटिव कंपाउंड मोटर)
(ब) विभेदी मिश्र मोटर (डिफरेंशियल कंपाउंड मोटर)
(स) श्रेणी मोटर (सीरीज मोटर)
(द) पार्श्व मोटर (शंट मोटर)
उत्तर-- (स) श्रेणी मोटर (सीरीज मोटर)

प्र-19 डी सी मशींन की दक्षता किस स्थिति में कधिकतम होती है :

(अ) लौह हानियां, घर्षण और पवन हानियों के बराबर हो
(ब) जब चल हानियां स्थिर हानियों के बराबर हो
(स) लौह हानियां आर्मेचर ताम्र हानियों के बराबर हो
(द) यांत्रिक हानियां क्षेत्र ताम्र हानियों के बराबर हो
उत्तर-- (ब) जब चल हानियां स्थिर हानियों के बराबर हो

प्र-20 डी सी मोटर का ब्रेक टेस्ट किया जाता है :

(अ) कम अश्व शक्ति वाले मोटरों के लिए
(ब) परिवर्ती चाल वाली मोटरों के लिए
(स) उच्च चाल वाली मोटरों के लिए
(द) खुलें फ्रेम वाली मोटरों के लिए
उत्तर-- (अ) कम अश्व शक्ति वाले मोटरों के लिए

प्र-21 डी सी मोटर में नो लोड क्षय की गणना करने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला प्रयोग है :

(अ) रनिंग डाउन
(ब) स्विनबर्न का प्रयोग
(स) फील्ड का प्रयोग
(द) ब्रेक डाउन का प्रयोग
उत्तर-- (ब) स्विनबर्न का प्रयोग

प्र-22 किसी डी सी शंट मोटर के फ्लक्स में परिवर्तन लाने से गति नियंत्रण पर क्या परिणाम होगा :

(अ) स्थिर आघूर्ण नियंत्रण
(ब) परिवर्ती आघूर्ण नियंत्रण
(स) स्थिर शक्ति नियंत्रण
(द) परिवर्ती शक्ति नियंत्रण
उत्तर-- (स) स्थिर शक्ति नियंत्रण

प्र-23 निम्न में से कौन सी मोटर अपकेन्द्रिय पम्प में इस्तेमाल की जाती है :

(अ) सीरीज मोटर
(ब) शंट मोटर
(स) प्रेरण मोटर
(द) सीरीज और शंट मोटर
उत्तर-- (ब) शंट मोटर

प्र-24 डी सी मोटर की अपेक्षा ए सी मोटर के इस्तेमाल को ज्यादा पसंद करने का कारण है :

(अ) उच्च गति 
(ब) निम्न गति
(स) स्थिर गति
(द) परिवर्ती गति
उत्तर-- (स) स्थिर गति

प्र-25 निम्न में से किसे चालु करने के लिए फेस प्लेट स्टार्टर का प्रयोग किया जाता है :

(अ) इंडक्शन मोटर
(ब) यूनिवर्सल मोटर
(स) शंट मोटर
(द) सीरीज मोटर
उत्तर-- (द) सीरीज मोटर

प्र-26 प्लगिंग प्रदान करता है :

(अ) शून्य आघूर्ण ब्रेकिंग
(ब) उच्च आघूर्ण ब्रेकिंग
(स) अनिर्धारणीय ब्रेकिंग
(द) निम्न आघूर्ण ब्रेकिंग
उत्तर-- (ब) उच्च आघूर्ण ब्रेकिंग

प्र-27 डी सी मोटर में एकदिशीय आघूर्ण निम्न में से किसकी सहायता से उत्पन्न किया जाता है :

(अ) एंड प्लेट
(ब) ब्रस
(स) कम्यूटेटर
(द) ब्रस और कम्यूटेटर दोनों
उत्तर-- (द) ब्रस और कम्यूटेटर दोनों

प्र-28 भार के बढ़ने से डी सी शंट मोटर की चाल :

(अ) थोड़ी सी कम हो जाती है।
(ब) थोड़ी सी बढ़ जाती है।
(स) अनुपातिक रूप में बढ़ जाएगी।
(द) कुछ बदलाव नहीं आएगा।
उत्तर-- (अ) थोड़ी सी कम हो जाती है।

प्र-29 डी सी आर्मेचर वाइंडिंग की मानक आवश्यकता है :

(अ) यह बन्द वाइंडिंग हो
(ब) यह लैप वाइंडिंग हो
(स) यह वेव वाइंडिंग हो
(द) यह लैप और वेव वाइंडिंग दोनों हों
उत्तर-- (अ) यह बन्द वाइंडिंग हो

प्र-30 एक डी सी मोटर की गति :

(अ) वायु अंतराल फ्लक्स के व्यूत्क्रमानुपाती होती है।
(ब) वायु अंतराल फ्लक्स के समानुपातिक होती है।
(स) वायु अंतराल फ्लक्स के वर्ग के व्यूत्क्रमानुपाती होती है।
(द) वायु अंतराल फ्लक्स से संबंधित नहीं है।
उत्तर-- (अ) वायु अंतराल फ्लक्स के व्यूत्क्रमानुपाती होती है।

प्र-31 इंटर पोल वाइंडिंग सीरीज में किससे जुड़ी होती है :

(अ) आर्मेचर
(ब) फील्ड क्वाइल
(स) शंट फील्ड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (अ) आर्मेचर

प्र-32 एक डी सी मोटर में स्टार्टर का कार्य है :

(अ) वोल्टेज घटाना
(ब) फील्ड सर्किट में प्रतिरोध डालना
(स) आर्मेचर सर्किट में प्रतिरोध डालना
(द) गति पर नियंत्रण
उत्तर-- (स) आर्मेचर सर्किट में प्रतिरोध डालना

प्र-33 जैसे जैसे आर्मेचर की गति बढ़ती है, विरोधी विधुत वाहक बल :

(अ) बढ़ता है।
(ब) घटता है।
(स) स्थिर रहता है।
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (अ) बढ़ता है।

प्र-34 एलीवेटर के लिए कौन सी डी सी मोटर का उपयोग किया जाता है :

(अ) शंट मोटर
(ब) सीरीज मोटर

(स) डिफरेंशियल कंपाउंड मोटर

(द) क्म्यूलेटिव कंपाउंड मोटर
उत्तर-- (द) क्म्यूलेटिव कंपाउंड मोटर

प्र-35 डी सी मोटर में स्थिर आघूर्ण बल उत्पन्न होता है :

(अ) रोटर लैमिनेशन के कारण
(ब) सिरों के प्लेटो के कारण
(स) पोल सू पर
(द) कम्यूटेटर पर
उत्तर-- (द) कम्यूटेटर पर

प्र-36 डी सी मोटर द्वारा विकसित यांत्रिक ऊर्जा होती है :

(अ) इनपुट + विधुत हानियां
(ब) प्रतिरोधी विधुत वाहक बल × आर्मेचर धारा
(स) आउटपुट × हानियां
(द) आउटपुट × क्षमता
उत्तर-- (ब) प्रतिरोधी विधुत वाहक बल × आर्मेचर धारा

प्र-37 फ्लेमिंग का वाम (बायाॅ) हस्त नियम किस पर लागू होता है :

(अ) डी सी जेनरेटर
(ब) डी सी मोटर
(स) प्रत्यावर्तक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (ब) डी सी मोटर

प्र-38 निम्न में से किस मोटर का स्टार्टिगं टाॅर्क अधिक होता है :

(अधिक) डी सी सीरीज मोटर
(ब) डी सी शंट मोटर
(स) इंडक्शन मोटर
(द) सिंक्रोनस मोटर
उत्तर-- (अ) डी सी सीरीज मोटर

प्र-39 यदि किसी सेपरेटली एक्साइटेड डी सी मोटर के आर्मेचर टर्मिनलों की सप्लाई पोलेरिटी रिवर्स कर दी जाये, तो मोटर चलेगी :

(अ) प्लगिंन स्थिति के अन्तर्गत
(ब) रिजेनरेटिव स्थिति के अनुसार
(स) डायनैमिक ब्रेकिंग के अनुसार
(द) सामान्य मोटर की तरह
उत्तर-- (अ) प्लगिंन स्थिति के अन्तर्गत

प्र-40 किसी डी सी मशींन का दिक्परिवर्तक किस रूप में कार्य करता है :

(अ) यांत्रिक प्रतिपक (इनवर्टर)
(ब) यांत्रिक दिष्टकारी
(स) धारा नियंत्रक
(द) अ और ब दोनों
उत्तर-- (द) अ और ब दोनों

प्र-41 डी सी मोटर का कम्यूटेटर कैसे काम करता है :

(अ) वोल्टेज नियंत्रक
(ब) यांत्रिक दिष्टकारी
(स) यांत्रिक इनवर्टर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (स) यांत्रिक इनवर्टर

प्र-42 डी सी मशीनों में अक्रिय कुण्डली (डमी काॅयल) क्यों लगायी जाती है :

(अ) मशींन में उत्पन्न संनादी(हार्मोनिक) का विलोपन(एलिमिनेट) के लिए
(ब) आर्मेचर प्रतिक्रया के विलोपन के लिए
(स) आर्मेचर में यांत्रिक संतुलन लाने के लिए
(द) मोटर के ढाॅचें में यांत्रिक संतुलन लाने के लिए
उत्तर-- (स) आर्मेचर में यांत्रिक संतुलन लाने के लिए

प्र-43 तरगं कुंडलित आर्मेचर वाली 6-पोल डी सी मशींन के लिए कितने ब्रस की जरूरत होती है :

(अ) 2
(ब) 4
(स) 6
(द) 12
उत्तर-- (अ) 2

प्र-44 डी सी मोटर में इंटर पोल का क्या काम होता है :

(अ) क्षेत्र कुण्डली के ताप को कम करना
(ब) दिकपरिवर्तक में सुधार करना
(स) वायु अंतराल परिवर्तन का प्रतिकार (कोम्पनसेट) करना
(द) हानि कम करना
उत्तर-- (ब) कम्यूटेटर में सुधार करना

प्र-45 डी सी मोटर के कम्यूटेटर के खण्ड किससे बनते है :

(अ) टंगस्टन
(ब) कठोर कर्षित तांबा
(स) नरम तांबा
(द) विधुत अपघटय तांबा
उत्तर-- (ब) कठोर कर्षित तांबा

प्र-46 संकर्षण कार्य के लिए कौन सी मोटर उपयुक्त होती है :

(अ) श्रेणी मोटर
(ब) तुल्यकाली मोटर
(स) प्रेरण मोटर
(द) पार्श्व मोटर
उत्तर-- (अ) श्रेणी मोटर

प्र-47 किसी डी सी शंट मोटर की प्राप्त अधिकतम गति कितनी होती है :

(अ) शून्य भार गति से काफी ज्यादा
(ब) शून्य भार गति से काफी कम
(स) अनन्त
(द) शून्य भार गति के बराबर
उत्तर-- (द) शून्य भार गति के बराबर

प्र-48 डी सी मोटर के पोल किस लिए पटलित किये जाते है :

(अ) भॅवर धारा हानि कम करने के लिए
(ब) लौह वजन कम करने के लिए
(स) आर्मेचर प्रतिक्रया कम करने के लिए
(द) हिस्टेरिसिस हानि कम करने के लिए
उत्तर-- (अ) भॅवर धारा हानि कम करने के लिए

प्र-49 डी सी मशींन के ब्रुशों को भौतिक रूप से स्थापित करना चाहिए :

(अ) ध्रुविय अक्ष में आर्मेचर पर
(ब) अंतराध्रुविय अक्ष में आर्मेचर पर
(स) ध्रुविय अक्ष में कम्यूटेटर पर
(द) अंतराध्रुविय अक्ष में कम्यूटेटर पर
उत्तर-- (स) ध्रुविय अक्ष में कम्यूटेटर पर

प्र-50 इंटर पोल द्वारा उत्पन्न विधुत वाहक बल समानुपातिक होती है :

(अ) क्षेत्र धारा के
(ब) आर्मेचर धारा के
(स) आर्मेचर वोल्टेज के
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (ब) आर्मेचर धारा के

प्र-51 ए सी वेल्डिंग सेटों के लिए प्रयुक्त ट्रांसफॉर्मर होता है :

(अ) बूस्टर प्रकार का
(ब) उच्चायी प्रकार का
(स) अपचायी प्रकार का
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-- (स) अपचायी प्रकार का

प्र-52 सबसे खराब गति नियंत्रण किस मोटर का होता है :

(अ) विभेदी मिश्र (डिफरेंशियल कम्पाउडं) मोटर
(ब) योगात्मक मिश्र (क्म्यूलेटिव कंपाउंड) मोटर
(स) डी सी शंट मोटर
(द) डी सी श्रेणी मोटर
उत्तर-- (द) डी सी श्रेणी मोटर

प्र-53 क्रेनों और हाॅयस्टो के लिए किस डी सी मोटर को पसंद किया जाता है :

(अ) श्रेणी मोटर
(ब) शंट मोटर
(स) संचयी मिश्र मोटर
(द) विभेदी मिश्र मोटर
उत्तर-- (अ) श्रेणी मोटर

प्र-54 किस मोटर में गति नियंत्रण के लिए सबसे अधिक प्रकार की विधियां होती है :

(अ) डी सी शंट मोटर
(ब) तुल्यकाली मोटर
(स) सर्पी वलय प्रेरण मोटर
(द) शारगे मोटर
उत्तर-- (अ) डी सी शंट मोटर

प्र-55 किसी भी मोटर की नेम प्लेट पर मुद्रित सांकेतिक ऊर्जा क्या इंगित करती है :

(अ) के.वी.ए में खींची गई ऊर्जा
(ब) शाॅफ्ट पर उत्पादित ऊर्जा
(स) किलो वाट में खींची गई ऊर्जा
(द) सकल ऊर्जा
उत्तर-- (ब) शाॅफ्ट पर उत्पादित ऊर्जा

यहां पर अपने काफी सारे dc motor question को पढ़ा और इनके उत्तर भी आपको पता चल गए अगर आपको यह हमारी प्रशनो का संग्रह आच्छा लगा है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए

कोई टिप्पणी नहीं: