इलेक्ट्रोमैग्नेट क्या है
विधुत चुंबक को बनाने के लिए एक लौहे की छड़ पर या घोड़े के आकार की छड़ पर ताॅबे के तार के बहुत सारे फेरों को लपेटा जाता है। फिर ताॅबे के तार के दोनों सिरों पर एक बैटरी लगाकर विधुत धारा को इस नर्म लौहे की छड़ पर लिपटे ताॅबे के फेरों में प्रवाहित किया जाता है। कुछ घंटों के बाद ये लौहे की छड़ चुंबक बन जाती है। इस प्रकार विधुत चुंबक को बनाया जाता है।
विधुत चुंबक बनाने के लिए ऐसे पदार्थ का उपयोग करते है जिसको कम चुंबकीय क्षेत्र में रखने पर भी अधिक चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न हो जाये और शैथिल्य हानियां बहुत कम हो और जिसकी चुंबकशीलता अधिक ओर धारण क्षमता कम हो। ये सब गुण नर्म लौहे में पाये जाते है इसलिए विधुत चुंबक को बनाने के लिए अधिकतर नर्म लौहे का ही प्रयोग किया जाता है। विधुत चुंबक को बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाले पदार्थों के आधार पर विधुत चुंबक दो प्रकार के होते है।
(1) स्थायी चुंबक (permanent magnet)
स्थायी चुंबक उन चुंबकों को कहते है जिनमें विधुत धारा का प्रवाह बन्द करने के बाद भी चुंबकत्व बाकी रहता है। ये चुंबक ऐसे पदार्थों के बनाये जातें है जिनकी धारणशीलता और निग्राहिता उच्च हो। स्थायी चुंबक को मिश्र धातुओं कोबाल्ट इस्पात, जोकि कोबाल्ट,टंगस्टन और कार्बन की मिश्र धातु है का प्रयोग किया जाता है। और भी काफी सारी मिश्र धातु है जिनका उपयोग स्थायी चुंबक बनाने में किया जाता है जैसे टिकोनल यह टिटेनियम, कोबाल्ट,निकिल की मिश्र धातु है, अभी कुछ समय पहले ही एक नई मिश्र धातु विकिलौय बनायी गई है जो लौहा, कोबाल्ट,वेनेडियम की मिश्र धातु होती है। इस मिश्र धातु की निग्राहिता सबसे ज्यादा होती है।
(2) अस्थायी चुंबक (temporary magnet)
यदि किसी विधुत चुंबक में विधुत धारा का मान शून्य होने पर उसका चुंबकत्व भी शून्य हो जाता है तो ऐसी चुंबक को अस्थायी चुंबक कहते है। इन चुंबकों का चुंबकत्व धारा को बन्द कर देने के तुरंत बाद ही समाप्त हो जाता है। अस्थायी चुंबक को बनाने के लिए नर्म लौहे का प्रयोग किया जाता है।
विधुत चुंबक का उपयोग
• बड़े आकार के विधुत चुंबक को बड़ी बड़ी कम्पनियों में प्रयोग में लायी जाने वाली क्रेनों के द्वारा लौहे और फोलाद के उपकरणों व गठ्ठो को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लें जानें में प्रयोग किया जाता है।
• अस्पतालों में विधुत चुंबक आॅख व शरीर के अन्य किसी भाग से लौहे या फोलाद के छर्रे निकालने में प्रयोग किया जाता है।
• किसी मिश्रण से चुंबकीय पदार्थों को अलग करने में इसका उपयोग किया जाता है।
• वैधुत घण्टी, टेलिफोन, तार संचार, ट्रांसफॉर्मर और विधुत मोटर में विधुत चुंबकों का प्रयोग किया जाता है।
इस पोस्ट में हमने जाना है कि इलेक्ट्रोमैग्नेट क्या है और इलेक्ट्रोमैग्नेट कैसे बनाते है, यह कितने प्रकार की होती है और कुछ इसके उपयोग कहां कहां किया जाता है उसके बारे में भी जाना है। पोस्ट अगर पसंद आयी है तो कमेंट करके जरूर बताइए और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
कोई टिप्पणी नहीं: