सिंगल फेज सबमर्सिबल मोटर
सिंगल फेज सबमर्सिबल मोटर ऐसी मोटर होती है जो सिंगल फेज ए सी सप्लाई पर कार्य करती है, यह एक प्रकार की सिंगल फेज ए सी मोटर होती है। और सिंगल फेज सप्लाई में चलाने पर ये मोटर कोई बाधाॅ ऊत्पन्न नहीं करती है ऐसी मोटरों को सिंगल फेज सबमर्सिबल मोटर कहां जाता है।
ये ऐसी मोटरे होती है जो पानी के अन्दर डूबी रहती है। और पानी के अन्दर बड़ी सरलता से काम करती है ऐसी मोटरों को सबमर्सिबल मोटर कहां जाता है। इन मोटरों को सबमर्सिबल पंप के नाम से भी जाना जाता है।सबमर्सिबल मोटर एक स्काइरल केज टाइप इंडक्शन मोटर होती है इन्हें सिंगल फेज और थ्री फेज में बनाया जाता है इनकी संरचना 0.5 hp से लेकर 100 hp तक होती है।
सबमर्सिबल मोटरों को उनकी संरचना और आकार के रुप में दो प्रकार की बनाई जाती है।
(1) उच्च आयतन वाले पम्प या मोटर
(2) न्यून आयतन वाले पम्प या मोटर
फौव्वारों और छोटे तालाबों के लिए न्यून आयतन वाले छोटे सबमर्सिबल मोटर प्रयोग किए जाते है सबमर्सिबल मोटर का उपयोग मुख्य रूप से तीन क्षेत्रो में किया जाता है। कृषि सम्बन्धी क्षेत्र में, सार्वजनिक क्षेत्र में और औद्योगिक क्षेत्र में



कोई टिप्पणी नहीं: