capecitor questions class 12 in hindi

capecitor questions class 12 in hindi


 हैलो दोस्तो कैसे आप सब स्वागत है आपका आज के हमारे इस पोस्ट में जिसमें हम बात करने वाले है capecitor questions class 12 के बारे में, अगर आप कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी हो तो ये प्रश्र उत्तर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले, जोकि आपकी परिक्षा में सफलता दिलाने में बहुत मददगार साबित होंगे। एक बार आप इनको जरूर पढ़िए कहि ना कहीं ये आपके लिए फायदेमंद साबित जरूर होंगे।

प्र_1 परावैधुत से क्या तात्पर्य है ? सिलिकाॅन, माइका और कार्बन में से कौन परावैधुत है ?

परावैधुत वे अचालक पदार्थ होते है जिनमें विधुत प्रवाह बिना आवेशों की गति के संचरित होता है। माइका एक परावैधुत पदार्थ है।

प्र_2 किसी चालक की वैधुत धारिता से क्या तात्पर्य है ?

किसी चालक द्वारा विधुत आवेश को ग्रहण करने की क्षमता को उस चालक की विधुत धारिता कहते है। 

प्र_3 धारिता का मात्रक क्या होता है ?

धारिता का एस आई मात्रक फैरड होता है इसे F से प्रर्दशित किया जाता है।

प्र_4 फैरड की परिभाषा दिजिए या धारिता के एस आई मात्रक की परिभाषा दिजिए ?

यदि किसी चालक को एक कूलाॅम आवेश देने से उसके विभव में एक वोल्ट की वृद्धि हो जाये तो उसकी धारिता एक फैरड कहलाती है।

प्र_5 संधारित्र क्या है ?

यह एक ऐसी युक्ति है जो किसी चालक के आकार में परिवर्तन किये बिना उसकी धारिता बढ़ाने के प्रयोग में लायी जाती है। असल में यह एक ऊर्जा या आवेश को संग्रहित करने का साधन है। जिसके अन्दर दो चालक प्लेट होती है जिनमें परावैधुत पदार्थ भरा होता है।

प्र_6 संधारित्र की धारिता की परिभाषा दिजिए ?

किसी संधारित्र की धारिता इसकी मुख्य प्लेट को दिये गये आवेश और उसकी दोनों प्लेटों के बीच विभवान्तर के अनुपात के बराबर होती है।

प्र_7 किसी समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता किन किन कारकों पर निर्भर करती है ?

(1) प्लेटों के क्षेत्रफल पर
(2) प्लेटों के बीच की दूरी पर
(3) प्लेटों के बीच उपस्थित परावैधुत पदार्थ पर

प्र_8 यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच में कोई चालक धातु सम्पूर्ण स्थान में रख दीं जाये तो क्य होगा ?

यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच सम्पूर्ण स्थान में कोई चालक धातु रख दीं जाये तो प्लेटों के विपरित आवेश मिलकर संधारित्र को निरावेशित कर देंगे।

प्र_9 एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच किन्हीं दो बिन्दुओं पर विधुत क्षेत्र की त्रिवताओं में क्या अनुपात होगा ?

समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच विधुत क्षेत्र एक समान होता है इसलिए प्लेटों के बीच किन्हीं दो बिन्दुओं पर विधुत क्षेत्र का अनुपात 1:1 होगा।

प्र_10 उस चालक का नाम बताइए जिसकी धारिता अनन्त होती है ?

पृथ्वी की धारिता अनन्त होती है।

प्र_11 किसी संधारित्र में परावैधुत का क्या कार्य होता है ?

परावैधुत संधारित्र की प्लेटों के बीच विधुत क्षेत्र की विपरित दिशा में ध्रुवित होकर प्लेटों के बीच विभवान्तर कम करके उसकी धारिता बढ़ाता है।

प्र_12 निर्वात या वायु की निरपेक्ष विधुतशीलता का एस आई मात्रक लिखिए ?

(कूलाॅम वर्ग/न्यूटन-मीटर वर्ग) इसका एक दूसरा मात्रक भी होता है जिसे (फैरड/मीटर) कहते है।

कोई टिप्पणी नहीं: